कारगिल विजय भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान का अमर अध्याय: मुख्यमंत्री

देहरादून, 25 जुलाई। विजय कारगिल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों तथा सैन्य विभूतियों को सम्मानित […]

Continue Reading

जल्द से जल्द खोली जाएं ग्रामीण सड़कें-सुमन

देहरादून। आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट तथा राज्य में सक्रिय मानसून को देखते हुए सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को सभी जनपदों को उच्च सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। एसईओसी में आयोजित बैठक में उन्होंने मानसून के दौरान अब तक विभिन्न जनपदों […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

देहरादून, 25 जुलाई।कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित शौर्य स्थल, चीड़बाग में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र की […]

Continue Reading

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून, 24 जुलाई। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद कार्यालय में परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड की फिल्म नीति, शूटिंग सुविधाओं और फिल्म उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों […]

Continue Reading

मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने सुनीं जन समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

देहरादून, 24 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जन समस्या का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ समाधान सुनिश्चित किया […]

Continue Reading

श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री धामी का बड़ा तोहफा, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ

देहरादून, 23 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण योजना के तहत […]

Continue Reading

यूटीयू पेपर लीक कांड में बड़ी कार्रवाई: व्हाट्सएप से प्रश्नपत्र लीक करने वाला सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

देहरादून, 23 जुलाई। उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सम-सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा के एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने परीक्षा से पहले व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से छात्रों को प्रश्न साझा कर परीक्षा की […]

Continue Reading

‘सीएम धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ

देहरादून, 22 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने योजना के तहत कुल 488 महिला लाभार्थियों के खातों में 2 करोड़ 76 लाख […]

Continue Reading

संस्कृत संरक्षण को नई दिशा, उत्तराखण्ड सरकार करेगी संस्कृत आयोग का गठन

देहरादून, 22 जुलाई। उत्तराखण्ड सरकार राज्य में संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और आधुनिक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी कर रही है। आयोग को प्रभावी और व्यापक स्वरूप देने के लिए सरकार ने देशभर के संस्कृत विद्वानों, शिक्षकों, शोधार्थियों, विश्वविद्यालयों, गुरुकुलों, संस्कृत संस्थानों तथा संस्कृत प्रेमियों […]

Continue Reading

शिक्षा की गुणवत्ता पर मुख्य सचिव का फोकस, मिड-डे मील के सोशल ऑडिट और रियल टाइम मॉनिटरिंग के निर्देश

देहरादून, 21 जुलाई (सू. ब्यूरो)। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को जिलाधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित पीएम पोषण (मिड-डे मील) एवं समग्र शिक्षा अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में आधारभूत संरचना, छात्र नामांकन और शिक्षण गुणवत्ता में सुधार पर विशेष जोर देते […]

Continue Reading