सीएम धामी ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दौड़ में शामिल युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं, खिलाड़ियों […]

Continue Reading

स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत पर्यावरण मित्रों को किया गया सम्मानित

आज केद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, प्रादेशिक कार्यालय देहरादून द्वारा नगर निगम में देशव्यापी ‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम देहरादून के आयुक्त अलोक कुमार पांडेय ने की। विशिष्ट […]

Continue Reading

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, सीएम धामी ने देहरादून में किसानों के साथ लिया हिस्सा

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला, देहरादून में आयोजित ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के अंतर्गत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 का समापन समारोह

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लेखक गाँव, थानों, देहरादून में आयोजित लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लेखक गाँव की पत्रिका “धरती का स्वर्ग उत्तराखंड” एवं “देवभूमि का काव्य पुष्प” पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लेखक गाँव, समाज को दिशा देने […]

Continue Reading

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा 30 अक्टूबर को उत्तराखण्ड के नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चमोली जनपदों के लिए कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल एवं […]

Continue Reading

मलेथा में पार्टी प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मिले सीएम धामी

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पश्चात देहरादून लौटते समय मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों से भेंट कर उनसे आत्मीय संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कीर्तिनगर के मलेथा स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने उपस्थित पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण, गड्ढामुक्त अभियान की परखी प्रगति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते समय हरिद्वार-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए गड्ढामुक्त अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण […]

Continue Reading

सीएम धामी ने गैरसैंण में 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 197.87 करोड़ रुपये की लागत की 6 योजनाओं का शिलान्यास तथा 34.04 करोड़ रुपये की लागत की 6 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। ये योजनाएं पेयजल, सड़क संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य, […]

Continue Reading

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में विकासनगर क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही तीन प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, जबकि ऋषिकेश क्षेत्र में दो स्थानों पर […]

Continue Reading

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने जनपद अल्मोड़ा के मोहन में शिविर का आयोजन किया।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा केएमवीएन, मोहन, जनपद अल्मोड़ा में ‘निधि आपके निकट’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II आकाश वर्मा तथा क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी आदित्य जोशी एवं शैलेश रॉय ने विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की। […]

Continue Reading