पूर्व सेना अधिकारी जी.डी. बख्शी की पुस्तक ‘ए हिस्ट्री ऑफ़ हिन्दूजम’ को सीएम धामी ने किया लौंच

Uttarakhand News

देहरादून/रूपाली: मंगलवार को राजधानी देहरादून स्थित टोंस ब्रिज स्कूल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेजर जनरल जी.डी. बख्शी (से.नि.) द्वारा लिखित पुस्तक A history of Hinduism  का विमोचन किया। 

इस अवसर पर उन्होंने  कहा कि मेजर जनरल जी.डी बक्शी (से.नि) की यह पुस्तक अवश्य पाठकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। जी.डी बक्शी एक सैन्य अधिकारी के साथ महान राष्ट्रवादी और विभिन्न विषयों के जानकार एंव विचारक भी हैं। सामरिक मामलों के विशेषज्ञता के साथ ही उन्होंने सेना में अनेक विशिष्टाएं प्राप्त की। 

वही उन्होंने कहा कि  A history of Hinduism पुस्तक, इतिहास, सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहरों को नई दृष्टि से प्रस्तुत करने का बेहतरीन प्रयास है। इस पुस्तक में हमारे महान धर्म की सांस्कृतिक परंपराएं, आत्मा की अभिव्यक्ति एवं विरासत का व्यापक और समावेशी उल्लेख किया गया है। पुस्तक में बताया गया है कि कैसे हमारी सभ्यता ने ज्ञान विज्ञान, दर्शन और आधुनिकता के माध्यम से समूचे विश्व को दिशा देने काम किया है। पुस्तक में युद्ध कला, वैदिक दर्शन, योग जैसी परंपराओं का उल्लेख करते हुए युवा पीढ़ी को उससे परिचित करवाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा सनातन संस्कृति विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति है। हमारे धर्म में अनेक पहलू ऐसे हैं जो हमें सबसे अलग और सर्वेश्रेष्ठ बनाते हैं। 

ऐसे में मेजर जनरल जी.डी बक्शी (से.नि) ने सीएम धामी के कार्यो की सराहना करते हुये उनका आभार जताया।

 इस अवसर पर चेयरमैन टोंस ब्रिज स्कूल विजय नागर सहित अन्य लोग मौज़ूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *