ऋषिकेश/वरदा शर्मा: रविवार को योगनगरी ऋषिकेश में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तराखंड द्वारा भारत की पहली चित्रगुप्त कथा का आयोजन किया जा रहा है।
यह कथा ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में सुबह 9 बजे से आयोजित होंगी । इस कथा के उपरांत विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जरा है।इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूबोधकांत सहाय सहित देश के विभिन्न राज्यों से कई नामचीन हस्तियां शामिल होने पहुंच रही है वही उत्तराखंड के कई कैबिनेट मंत्री’ संसद और विधयाक की भी मौजूदगी रहेगी।
ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष संजय शिवास्तव और वरिष्ट्र उपाध्यक्ष विवेक मोहन श्रीवास्तव ने बताया की भगवान चित्रगुप्त की कथा पहली बार भारत में की जारी है जिसमें देश विदेश से हज़ारो की संख्या में कायस्थ परिवार शामिल होने पहुँच रहे है।