कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने जनपद अल्मोड़ा के मोहन में शिविर का आयोजन किया।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा केएमवीएन, मोहन, जनपद अल्मोड़ा में ‘निधि आपके निकट’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II आकाश वर्मा तथा क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी आदित्य जोशी एवं शैलेश रॉय ने विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की। […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकास को गति देने वाला कदम

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राज्य सरकार का संकल्प उत्तराखंड को वर्ष 2047 तक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है। इसी दिशा में सरकार विकास कार्यों को गति देने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर […]

Continue Reading

गैरसैंण में विधानसभा सत्र को लेकर हलचल तेज, मुख्यमंत्री धामी का हुआ स्वागत

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) आगमन के दौरान रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के रुद्रप्रयाग जनपद आगमन पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। चमोली जनपद आगमन पर विधायक […]

Continue Reading

पुल-सुरंग परियोजना से संगम लाइब्रेरी तक, रुद्रप्रयाग में मुख्यमंत्री का निरीक्षण

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्मित पुल एवं सुरंग परियोजना का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जल्द ही इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान के […]

Continue Reading

सीएम धामी हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महोत्सव में उपस्थित लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री […]

Continue Reading

आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दिखा धावकों का उत्साह, सीएम धामी ने बढ़ाया हौसला

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 70 किलोमीटर और 42 किलोमीटर की दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे धावकों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री का गुंजी पहुंचने पर रं समुदाय के […]

Continue Reading

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज

(देहरादून)24अक्टूबर,2026 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की गई। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) और आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की […]

Continue Reading

खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

खटीमा, 24 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा पहुंचकर लोहियाहेड हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय में आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा […]

Continue Reading

उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) ने देहरादून के आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड में अपनी नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का उद्घाटन किया। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने इस […]

Continue Reading

नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं सहित सभी प्रतिभागियों से नशामुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान […]

Continue Reading