मतदाता पुनरीक्षण पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, CEO ने पारदर्शी प्रक्रिया का दिया भरोसा

Uttarakhand News

देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने SIR प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार संपादित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने बताया कि जिन जनपदों में दावे एवं आपत्तियां अधिक संख्या में प्राप्त हुई हैं, वहां 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारियों के रूप में अतिरिक्त तैनाती दी गई है। इसके अलावा मंडलायुक्त गढ़वाल और कुमाऊं को भी मतदाता सूची के पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी जनपदों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि SIR प्रक्रिया से संबंधित विषयों पर संवाद और समन्वय बना रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में मनोज रावत, राजेन्द्र भंडारी, सूर्यकांत धस्माना, जसविंदर सिंह गोगी, डॉ. प्रतिमा सिंह और श्रीमती सुजाता पाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *