मुख्यमंत्री ने पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का किया शुभारम्भ

Uttarakhand News

पंतनगर (उधमसिंह नगर),मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया तथा विश्वविद्यालय साहित्य का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के कृषि मेले किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इससे किसानों को नई तकनीकों और नवाचारों की जानकारी मिलती है तथा वैज्ञानिकों से सीधे संवाद का अवसर प्राप्त होता है।

किसान हमारे अन्नदाता और असली नायक

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान देश के अन्नदाता और असली नायक हैं। किसानों की मेहनत और समर्पण से ही देश की खाद्य सुरक्षा मजबूत होती है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के विकसित भारत के संकल्प में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

9 लाख किसानों को मिल रहा सम्मान निधि का लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। हाल ही में योजना की 22वीं किस्त जारी की गई है। उत्तराखंड में 9 लाख से अधिक किसान इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।

जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए 25 करोड़

उन्होंने कहा कि फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए घेरबाड़ योजना के तहत केंद्र सरकार ने 25 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है, जिससे किसानों की फसल सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा।

किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए पॉलीहाउस, एरोमा वैली और ड्रैगन फ्रूट उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में 200 करोड़ रुपये की योजना के तहत पॉलीहाउस लगाए जा रहे हैं और अब तक 115 करोड़ की लागत से 350 पॉलीहाउस स्थापित किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 7 एरोमा वैली विकसित की जा रही हैं, जबकि ड्रैगन फ्रूट की बढ़ती मांग को देखते हुए इसके उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कृषि उत्पादन में वृद्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फलों के उत्पादन में लगभग ढाई प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मशरूम उत्पादन 27 हजार मीट्रिक टन तक पहुंच गया है और इस क्षेत्र में उत्तराखंड देश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इसके अलावा शहद उत्पादन में भी राज्य ने प्रगति करते हुए 3300 मीट्रिक टन उत्पादन के साथ देश में आठवां स्थान प्राप्त किया है।

किसानों के हित में कई योजनाएं

उन्होंने कहा कि किसानों को सशक्त बनाने के लिए फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, किसान मानधन योजना, बागवानी विकास योजना और बूंद-बूंद सिंचाई योजना जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा भी 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है।

कृषि मेले में 350 से अधिक स्टॉल

पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष आयोजित कृषि मेले में 350 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं और प्रतिदिन लगभग 20 हजार लोग मेले में पहुंच रहे हैं

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक तिलक राज बेहड़, मेयर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *