(देहरादून)3मार्च,2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला-2027 के लिए पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर भवन निर्माण के लिए 50.27 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
इसके अलावा हर की पैड़ी से ललताराव सेतु तक गलियों का सुधारीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 9 करोड़, लक्सर के स्थान पर स्मार्ट सिटी पीआईयू की मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत विधानसभा क्षेत्र खानपुर में नारसन-हरजौली-जट मुडलाना-लंडौरा-जौरासी बुढ्ढाहेडी-बजेडी-राजपुताना सड़क पर आरसीसी पुल व क्षतिग्रस्त एप्रोच का सुरक्षात्मक कार्य के लिए पहली किस्त में 2.67 करोड़, प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत व पुनर्निर्माण के लिए 25 करोड़ की स्वीकृति दी।
चंपावत तहसील के तहत पूर्णागिरी में हुड्डी नदी की बाढ़ से ग्राम छानीगोठ की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षात्मक दीवार निर्माण कार्य के लिए 2.30 करोड़, चमोली के विकासखण्ड गैरसैंण में रामगंगा नदी तट पर हो रहे भू-कटाव एवं आवासीय भवनों के बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य के लिए 2.74 करोड़, विकासखंड भटवाडी के ग्राम हर्षिल में भागीरथी नदी किनारे आवासीय एवं अनावासीय भवनों के सुरक्षात्मक कार्य के लिए 4.10 करोड़, धर्मपुर विधानसभा में नगर निगम क्षेत्र के तहत सुसवा नदी के दोनों तटों पर दूधा देवी पुल के डाउनस्ट्रीम में बाढ़ सुरक्षा योजना के लिए 1.72 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इसके अलावा नगर पंचायत ईमलीखेड़ा की लीगेसी वेस्ट का निपटारा करने को 13.90 लाख, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोबरियासार, रिखणीखाल का नाम शहीद अनुज नेगी के नाम पर रखने की स्वीकृति दी।