मुख्यमंत्री धामी बेहद खराब मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे

Uttarakhand News

पीपलकोटी। बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कराई गई। मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित सभी संबंधित एजेंसियों से रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इसके साथ ही वे रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जानेंगे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रमिकों के रेस्क्यू के लिए सभी संबंधित एजेंसियां युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं और अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *