देहरादून/सीकर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन एवं पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा खाटू श्याम के श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बाबा श्याम से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। साथ ही देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, शांति और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम जी की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आस्था का संचार होता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर को आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत बताते हुए सभी के कल्याण की कामना की।