देश में बाढ़ और भीषण गर्मी को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, अमित शाह ने लिया जायजा

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय बैठक में देश में संभावित बाढ़ और Heat Wave से निपटने की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सहयोग से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री धामी ने BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की

नई दिल्ली। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी Bharatiya Janata Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें देवभूमि उत्तराखंड की पहचान माने जाने वाले शुद्ध पहाड़ी शहद को उपहार स्वरूप भेंट कर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति […]

Continue Reading

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया मॉडर्न स्पोर्ट्स हब का भूमि पूजन

रुड़की, 09 मई 2026 — रुड़की के ऐतिहासिक नेहरू स्टेडियम को आधुनिक स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 2.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी खेल परियोजना का भूमि पूजन एवं हवन कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप […]

Continue Reading

बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शुभेंदु अधिकारी ने संभाली कमान

नई दिल्ली, 09 मई 2026 — पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। इसके साथ ही वे राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। राजभवन में आयोजित शपथ […]

Continue Reading

IIT रुड़की को मिली नई सौगात, केंद्रीय विद्युत मंत्री ने शुरू किया रेगुलेटरी अफेयर्स सेंटर

आज केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने आईआईटी रुड़की में सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स का उद्घाटन किया। यह केंद्र फोरम ऑफ रेगुलेटर्स और आईआईटी रुड़की की संयुक्त पहल है। फोरम ऑफ रेगुलेटर्स भारत में एक वैधानिक निकाय है, जो केंद्रीय एवं राज्य विद्युत नियामकों को एक साथ लाकर विद्युत क्षेत्र में नियामकीय प्रक्रियाओं के समन्वय, […]

Continue Reading

खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी, क्रिकेट और फुटबॉल खेलकर बढ़ाया उत्साह

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पिथौरागढ़ दौरे के दौरान श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम पहुंचकर उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण किया और इसे जनपदवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं खिलाड़ियों के बीच मैदान में उतरे और क्रिकेट खेलकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने क्रिकेट पिच पर बल्लेबाजी करते हुए […]

Continue Reading

मोलेखाल बाजार पार्किंग परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा

सरकार की घोषणाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मोलेखाल बाजार, सल्ट (अल्मोड़ा) में बहुप्रतीक्षित पार्किंग निर्माण परियोजना को विभागीय व्यय समिति से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। परियोजना के लिए ₹591.16 लाख की धनराशि का प्रस्ताव अब प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु वित्त विभाग को भेजा […]

Continue Reading

यमकेश्वर में आध्यात्म और विकास का संगम, सीएम योगी–धामी ने दी बड़ी सौगात

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की पावन भूमि यमकेश्वर का संयुक्त भ्रमण कर विकास और आध्यात्म का अनूठा संदेश दिया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत यमकेश्वर स्थित प्राचीन […]

Continue Reading

बिना अनुमति निर्माण पर सख्ती, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—जीरो टॉलरेंस नीति जारी

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सीलिंग अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने पटेलनगर सहारनपुर रोड और देहराखास क्षेत्र में बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर उन्हें सील कर दिया। एमडीडीए द्वारा पटेलनगर सहारनपुर रोड पर मनी गर्ग द्वारा […]

Continue Reading

सीएम धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों से सीधा संवाद किया

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए रेफ्रिजरेटेड फिशरीज वैन का भी फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण जीवन […]

Continue Reading