मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में दिनभर बधाई देने पहुंचे लोग

Uttarakhand News

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास में दिनभर आत्मीयता और उत्साह का माहौल रहा। मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न वर्गों के लोग मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

सभी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला दिनभर जारी रहा। मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का आत्मीयता से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का स्नेह एवं शुभकामनाएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं। उत्तराखण्ड की सेवा का दायित्व एक सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी के सहयोग एवं समन्वय से ही राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सेवा करना उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विकसित उत्तराखण्ड के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों का टीम भावना के साथ कार्य करना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री के साथ लंबे समय से कार्य कर रहे मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए उत्साहित नजर आए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *