ऋषिकेश में सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग, पर्यटन को मिलेगा नया पंख

Uttarakhand News

ऋषिकेश | ऋषिकेश में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब गंगा बैराज पर पहली बार सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग की गई। यह पहल राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई दिशा देने की ओर एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

यह ट्रायल एक प्राइवेट कंपनी द्वारा किया गया, जिसमें सी-प्लेन ने सुरक्षित रूप से जल पर उतरकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इस सफलता के साथ ही उत्तराखंड में सी-प्लेन सेवा शुरू होने की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार आधुनिक परिवहन सुविधाओं को बढ़ावा दे रही है। उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि अब ऋषिकेश जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल में सी-प्लेन सेवा की शुरुआत का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस सेवा के शुरू होने से चारधाम यात्रा, एडवेंचर टूरिज्म और वीकेंड ट्रैवल को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अब कम समय में सीधे ऋषिकेश और आसपास के प्रमुख स्थलों तक पहुंच सकेंगे।

इससे न केवल पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

सरकार की योजना है कि भविष्य में इस सेवा का विस्तार टिहरी झील, नैनीताल झील और अन्य प्रमुख जलाशयों तक किया जाए, जिससे उत्तराखंड को देश के प्रमुख सी-प्लेन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा सके।

यह सफल ट्रायल इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में उत्तराखंड में हवाई पर्यटन का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *