‘सीएम धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ

देहरादून, 22 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने योजना के तहत कुल 488 महिला लाभार्थियों के खातों में 2 करोड़ 76 लाख […]

Continue Reading

संस्कृत संरक्षण को नई दिशा, उत्तराखण्ड सरकार करेगी संस्कृत आयोग का गठन

देहरादून, 22 जुलाई। उत्तराखण्ड सरकार राज्य में संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और आधुनिक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी कर रही है। आयोग को प्रभावी और व्यापक स्वरूप देने के लिए सरकार ने देशभर के संस्कृत विद्वानों, शिक्षकों, शोधार्थियों, विश्वविद्यालयों, गुरुकुलों, संस्कृत संस्थानों तथा संस्कृत प्रेमियों […]

Continue Reading

शिक्षा की गुणवत्ता पर मुख्य सचिव का फोकस, मिड-डे मील के सोशल ऑडिट और रियल टाइम मॉनिटरिंग के निर्देश

देहरादून, 21 जुलाई (सू. ब्यूरो)। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को जिलाधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित पीएम पोषण (मिड-डे मील) एवं समग्र शिक्षा अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में आधारभूत संरचना, छात्र नामांकन और शिक्षण गुणवत्ता में सुधार पर विशेष जोर देते […]

Continue Reading

हरिद्वार के विकास को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने चार बड़ी आधारभूत परियोजनाओं की रखी नींव

हरिद्वार, 21 जुलाई। आगामी महाकुंभ-2027 की तैयारियों को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार प्रमुख आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की ओर से संचालित इन परियोजनाओं का […]

Continue Reading

चकराता में 21 से 23 जुलाई तक रोजगार और आजीविका मिशन पर होगा विशेष जनजागरूकता अभियान

देहरादून, 20 जुलाई, 2026: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा 21 से 23 जुलाई, 2026 तक चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में “विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” विषय पर तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार […]

Continue Reading

अतिवृष्टि से देहरादून–मसूरी हाईवे बाधित, प्रशासन ने आवाजाही पर लगाई रोक

देहरादून, 20 जुलाई। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण देहरादून–मसूरी मुख्य मार्ग पर बेड़ू के पास अतिवृष्टि से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा एवं जन-धन की संभावित हानि को देखते हुए उप जिलाधिकारी, मसूरी ने उक्त मार्ग को अगले आदेश तक सभी प्रकार के आवागमन एवं परिवहन के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित […]

Continue Reading

24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग-सुमन

देहरादून। प्रदेश में लगातार सक्रिय मानसून तथा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा कुछ जनपदों के लिए 20 जुलाई को रेड तथा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन से प्रदेशभर में स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों एवं जनपदों को […]

Continue Reading

सीएम धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से की भेंट

नई दिल्ली, 19 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत परियोजनाओं, पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) तथा पिटकुल की एडीबी (ADB) सहायतित पारेषण परियोजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। […]

Continue Reading

नेचर गाइडों को मिला रोजगार का नया अवसर, मुख्यमंत्री धामी ने 180 युवाओं को सौंपे रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास सभागार से वर्चुअल माध्यम से तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के फांटो जोन में आयोजित नेचर गाइड प्रशिक्षित युवाओं के रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 180 महिला एवं पुरुष नेचर गाइडों को रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने […]

Continue Reading

उत्तराखंड को रेल क्षेत्र में नई सौगात, मुख्यमंत्री धामी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया संयुक्त फ्लैग ऑफ

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर नियमित संचालन का शुभारंभ किया। यह रेल सप्ताह में दो बार चलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नई रेल सेवा उत्तराखंड की विकास यात्रा […]

Continue Reading