सचिव शैलेष बगोली ने आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए

सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग शैलेश बगोली ने विभागीय अधिकारियों के साथ बीजापुर, बांदल, केसरवाला, पुरकुल एवं शहंशाही हैड तथा इनसे जुड़ी क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों का निरीक्षण किया और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि 16 सितम्बर को आई आपदा से इन स्रोतों की आपूर्ति बाधित हो […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री धामी ने तहसील स्तर पर जनता से किया वर्चुअल संवाद

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से प्रदेशभर की सभी तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रमों में वर्चुअल प्रतिभाग कर जनता से संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच […]

Continue Reading

बीआईएस ने मशीनरी और विद्युत उपकरण सुरक्षा पर ‘मानक मंथन’ का आयोजन किया

देहरादून : आज भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा कार्यालय ने होटल रीजेंटा, सुभाष नगर, देहरादून में “मशीनरी और विद्युत उपकरण सुरक्षा (सार्वत्रिक तकनीकी विनियमन)” विषय पर ‘मानक मंथन’ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया। विशेष अतिथि के रूप में […]

Continue Reading

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री धामी से शिष्टाचार भेंट की

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में शिष्टाचार भेंट की। यह भेंटवार्ता राज्य के आर्थिक परिदृश्य, वित्तीय समावेशन तथा उत्तराखंड में बैंकिंग सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित रही। मुख्यमंत्री धामी ने आरबीआई गवर्नर का उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक स्वागत […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार मोहन भुलानी का हालचाल जाना

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचकर वहां भर्ती वरिष्ठ पत्रकार श्री मोहन भुलानी से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने भुलानी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल […]

Continue Reading

ऋषिकेश गंगा आरती और चारधाम यात्रा को मिला गोल्डन बैन्यान अवार्ड

नई दिल्ली स्थित होटल में द वीक मैगज़ीन द्वारा आयोजित हेरिटेज अवार्ड समारोह में उत्तराखंड पर्यटन को दो प्रतिष्ठित स्वर्ण वटवृक्ष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा प्रदान किए गए। राज्य की ओर से यह सम्मान उत्तराखंड पर्यटन के निदेशक दीपक खंडूरी द्वारा प्राप्त […]

Continue Reading

सीएम धामी ने दून अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार संध्या को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं, उपचार की गुणवत्ता और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों व उनके परिजनों से संवाद कर चिकित्सा सेवाओं की स्थिति समझी और सुधार के निर्देश दिए। सीएम ने अस्पताल […]

Continue Reading

टिहरी झील बनेगी इंटरनेशनल टूरिज्म डेस्टिनेशन, एडीबी देगा 11,000 करोड़ का ऋण

उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एशियन विकास बैंक (एडीबी) ने 126.42 मिलियन डॉलर (लगभग 11,000 करोड़ रुपये) का ऋण उपलब्ध कराने पर सहमति दी है। इसके लिए नई दिल्ली में केंद्र सरकार और एडीबी के बीच ऋण समझौते पर […]

Continue Reading

उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य पखवाड़ा बनेगा जन आंदोलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड सरकार द्वारा “स्वास्थ्य पखवाड़ा” भव्य और दिव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में यह आयोजन पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच और जनजागरूकता […]

Continue Reading

कांग्रेस मुख्यालय में पं.गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

उत्तरप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री व देश के चौथे गृहमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की १३८ वीं जयंती के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत को हिमालय का गौरव […]

Continue Reading