दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर पर सुरक्षा कार्य तेज, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के चौथे चरण (गणेशपुर–देहरादून सेक्शन) पर ढलान स्थिरीकरण कार्य हेतु यातायात डायवर्जन योजना लागू की जाएगी। सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से एनएचएआई द्वारा अब ढलान स्थिरीकरण कार्य कराने की योजना बनाई गई है। इसके लिए अतिरिक्त वन भूमि भी डायवर्ट की गई है। यह कार्य […]

Continue Reading

हर आंख नम, हर दिल भावुक… खंडूड़ी जी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा […]

Continue Reading

उत्तराखंड ने खोया अनुशासित सैनिक और जनप्रिय नेता : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के बसंत विहार स्थित आवास पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्रीभुवन चंद्र खंडूरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ दौरे से लौटने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सीधे स्वर्गीय खंडूरी के निवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वर्गीय […]

Continue Reading

बोली-भाषा का संवर्द्धन और बच्चों को नैतिक संस्कार देने जरूरी : बंशीधर तिवारी

देहरादून। आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता राज्य का चहुंमुखी विकास है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के विकास की योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। पिछले चार साल के दौरान राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं, संचार और संसाधनों में तेजी […]

Continue Reading

तेल कंपनियों ने कहा- ईंधन को लेकर घबराने की जरूरत नहीं

आज सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की ओर से उत्तराखंड के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश में पेट्रोल (एमएस), डीज़ल (एचएसडी) एवं रसोई गैस (एलपीजी) सहित सभी आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सामान्य एवं निर्बाध बनी हुई है। तेल […]

Continue Reading

सीएम धामी ने 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

देहरादून।आज पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से HDFC Bank की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत जनहित में उपलब्ध कराई गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को फ्लैग ऑफ किया। यह पहल राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री […]

Continue Reading

कल खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट

(चमोली) पंच केदारों में चतुर्थ केदार Rudranath Temple के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत रविवार को भगवान श्री रुद्रनाथ जी की चल विग्रह डोली गोपीनाथ मंदिर से विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मध्य हिमालय स्थित मंदिर के लिए रवाना हुई। डोली […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने शक्तिफार्म-सिडकुल को जोड़ने वाले 11.41 करोड़ के पुल का किया शिलान्यास

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र को सिडकुल से जोड़ने के लिए सिसौना नदी पर बनने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया। लगभग 11 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र के करीब 50 हजार लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित […]

Continue Reading

महानिदेशक बंशीधर तिवारी साइकिल से पहुंचे कार्यालय, ‘नो व्हीकल डे’ अभियान में लिया भाग

ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को सूचना विभाग में ‘नो व्हीकल डे’ मनाया गया। शासन के निर्देशों के क्रम में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल तथा पैदल कार्यालय पहुंचकर इस पहल में सहभागिता की। इस दौरान बंशीधर तिवारी स्वयं साइकिल से सूचना निदेशालय […]

Continue Reading

शिक्षा और अनुशासन से भविष्य संवारने का मुख्यमंत्री ने दिया संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय चम्पावत जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुँचकर छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन और जीवन के लक्ष्यों को लेकर संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने […]

Continue Reading